• Wed. Mar 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

कारगिल विजय दिवस पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

वल्लभविद्यानगर, 26 जुलाई 2025
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आज कारगिल विजय दिवस की श्रद्धांजलिपूर्वक एवं प्रेरणादायी रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापकगण, पीएच.डी. शोधार्थी, स्नातकोत्तर एवं स्नातक वर्ग के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय कार्यालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। इसके पश्चात शहीद चौक पर स्थित शहीद स्मारकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

बाद में विभाग के कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों द्वारा कारगिल युद्ध के इतिहास एवं इसके महत्व पर विचार प्रस्तुत किए गए। विभाग के प्राध्यापक डॉ. वसंत पटेल एवं डॉ. शैलेष सोलंकी ने कारगिल क्षेत्र की अपनी प्रत्यक्ष यात्रा के अनुभवों को साझा किया, जिससे विद्यार्थियों को युद्ध की वास्तविकता एवं वीरता की गहराई से जानकारी मिली।

इस प्रकार इतिहास विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *