• Tue. Mar 10th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

करमसद-आणंद नगर निगम ने होटल सनराइज को सील किया

Spread the love

आणंद,(गुजरात)12 दिसंबर:
करमसद-आणंद महानगरपालिका ने शुक्रवार को अचानक जांच अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल सनराइज को सील कर दिया। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर एस्टेट विभाग की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।



जानकारी के अनुसार, होटल संचालक मोहम्मद आसिफ मिया सेलिया को नगर निगम ने पहले नोटिस जारी किया था। नोटिस दिए जाने के बाद 10 दिनों के भीतर जरूरी दस्तावेज और संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने पर, नगर निगम की शर्तों का उल्लंघन माना गया।

इसी को आधार बनाते हुए एस्टेट विभाग ने आज, 12 दिसंबर से होटल सनराइज को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

नगर निगम द्वारा हाल के दिनों में पूरे क्षेत्र में दुकानों, शॉपिंग सेंटरों और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन न करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *