• Tue. Mar 10th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

सरदार पटेल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित

Spread the love

आणंद:(गुजरात) सरदार पटेल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निरंजन पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित दार्शनिक एवं डिप्टी मामलतदार चैतन्य संघाणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को महापुरुषों के जीवन प्रसंगों और उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी विषय या व्यक्ति के प्रति पूर्वाग्रह बनाने के बजाय उसमें गहरी रुचि विकसित कर आगे बढ़ना चाहिए। अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने विभिन्न महापुरुषों के जीवन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को भारतीय अध्यात्म और संस्कृति के गहन अध्ययन के लिए प्रेरित किया।



इस विशेष व्याख्यान का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ.अर्पित पाटडिया द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विभाग के प्राध्यापक धवल चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *