• Mon. Mar 9th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

महाशिवरात्रि पर ओड में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भव्य शिवोत्सव का आयोजन

Spread the love

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के श्री हरिपार्क सोसायटी, ओड स्थित केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शिवोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।



इस धार्मिक आयोजन में संगीत के माध्यम से भगवान शिव की भावपूर्ण आराधना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र, ओड की संचालिका रूपल बहन द्वारा अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया।



रूपल बहन ने अपने संदेश में बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व को नए आध्यात्मिक संदेश और विशेष स्वरूप के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष शिवनाद के साथ सुपारी से निर्मित शिवलिंग को भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की।



शिवोत्सव कार्यक्रम में ओड जलाराम मंदिर के महंतश्री, ओड नगरपालिका प्रमुख संजयभाई पटेल, गांव के वरिष्ठजन, समाज के अग्रणी व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम 15 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित किया गया। इस दौरान योग दर्शन एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *