• Sat. Apr 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

प्रशासन बेअसर! किरावली के मलिकपुर में दबंग का अवैध निर्माण, रास्ते पर छज्जा निकालने से किसानों का आवागमन ठप

किरावली: सार्वजनिक रास्ते पर अवैध छज्जे को लेकर विवाद, ट्रैक्टर निकलना हुआ दूभरकिरावली: सार्वजनिक रास्ते पर अवैध छज्जे को लेकर विवाद, ट्रैक्टर निकलना हुआ दूभर
Spread the love

किरावली (आगरा): तहसील किरावली के ग्राम मलिकपुर में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। एक ओर जहां सरकार भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त है, वहीं दूसरी ओर दबंग व्यक्ति द्वारा आम रास्ते पर छज्जा निकालने के कारण किसानों का निकलना दूभर हो गया है।

मलिकपुर में अवैध निर्माण से थमे ट्रैक्टरों के पहिए

ग्राम मलिकपुर निवासी सुरेश पुत्र प्रताप सिंह ने तहसील दिवस में गुहार लगाते हुए बताया कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति भल्लू पुत्र करन सिंह द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर करीब 4 फीट का अवैध छज्जा निकाला जा रहा है। जिस स्थान पर यह निर्माण हो रहा है, वहां रास्ते का मोड़ है और बिजली का खंभा भी लगा है। इस अवैध निर्माण के कारण अब वहां से भूसे से लदी ट्रॉली या कृषि कार्य में लगे बड़े ट्रैक्टरों का निकलना पूरी तरह नामुमकिन हो गया है।

प्रशासनिक आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

पीड़ित के अनुसार, इस मामले की शिकायत पूर्व में उपजिलाधिकारी (SDM) किरावली से भी की गई थी। SDM के निर्देश पर डायल 112 और 1076 की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। लेकिन प्रशासन का खौफ आरोपी में बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है। आरोप है कि पुलिस के जाते ही निर्माण पुनः शुरू कर दिया गया और विरोध करने पर आरोपी अभद्र भाषा व झगड़े पर उतारू हो जाता है।

प्रशासन बेअसर! किरावली के मलिकपुर में दबंग का अवैध निर्माण, रास्ते पर छज्जा निकालने से किसानों का आवागमन ठप

पीड़ित ने तहसील दिवस में लगाई न्याय की गुहार

शिकायतकर्ता सुरेश ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च 2026 को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को तहसील दिवस में पुनः शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित ने जनहित में पुलिस बल के सहयोग से इस अवैध छज्जे को हटवाने की मांग की है, ताकि किसानों और आमजन को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *