• Sat. Apr 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली नगर पंचायत को मिले 3 नए मनोनीत सभासद, SDM ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

किरावली: नगर पंचायत को मिले तीन नए मनोनीत सभासद, उपजिलाधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथकिरावली: नगर पंचायत को मिले तीन नए मनोनीत सभासद, उपजिलाधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Spread the love

किरावली (आगरा)। किरावली नगर पंचायत में शासन द्वारा मनोनीत किए गए तीन नए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। तहसील मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (SDM) ने तीनों मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

इन वरिष्ठ नेताओं ने ली शपथ

शासन की मंशा के अनुरूप नगर के विकास को गति देने के लिए भाजपा के तीन अनुभवी चेहरों को परिषद में स्थान दिया गया है। शपथ लेने वालों में शामिलसभासद

  1. पवन इंदौलिया (पूर्व मंडल अध्यक्ष)
  2. जगदीश मित्तल (वरिष्ठ भाजपा नेता)
  3. हरपाल सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष)

विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प

शपथ ग्रहण के उपरांत मनोनीत सभासद पवन इंदौलिया ने उपजिलाधिकारी को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि शासन ने उन्हें नगर की सेवा और विकास के संकल्प के साथ भेजा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए सभी सभासद और प्रशासन एक इकाई के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि जनहित के कार्यों और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर क्षेत्रीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

  • अधिकारी एवं प्रतिनिधि: अधिशासी अधिकारी (EO) मोहम्मद रजा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह।
  • प्रमुख व्यक्तित्व: भाजपा नेता भूप सिंह इंदौलिया, अमरपाल सिंह मुखिया, मोहर सिंह सरपंच, दीवान सिंह इंदौलिया, हरि सिंह सूबेदार, आर. इंदौलिया, कृष्ण कुमार, और राहुल इंदौलिया।

इसके अलावा रामनरेश इंदौलिया, पिंकी मास्टर, देवेंद्र बंसीवाल, दानिश कुरेशी, गुड्डू चौधरी, केहरी सिंह, राजवीर सिंह, वेदवीर सिंह, पुष्पेंद्र इंदौलिया, शेखर इंदौलिया, विक्रम इंदौलिया, अमित शर्मा, रामू चौधरी, लाल बहादुर, रेहाना बेगम, विनोद इंदौलिया, गीतम सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, मदन कोली, सतीश इंदौलिया, मनीष इंदौलिया, कन्हैया इंदौलिया, ललित बंसल, योगेश मुखिया, अमन शर्मा, असलम खान, बंटू, कपिल इंदौलिया और भरत सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *