• Sat. Apr 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इस्लामपुर में ग्रामीणों संग सुनी ‘मन की बात’, केंद्र की योजनाओं पर की चर्चा

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इस्लामपुर में ग्रामीणों संग सुनी 'मन की बातकैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इस्लामपुर में ग्रामीणों संग सुनी 'मन की बात
Spread the love

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का रविवार को देशव्यापी प्रसारण किया गया। ताजनगरी के बरौली अहीर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम इस्लामपुर में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ग्रामीणों के साथ बैठकर इस कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री के संबोधन ने भरी सकारात्मकता

कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जन सरोकारों से जुड़े रहते हैं। उनके संबोधन में देश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और आम जनता की भावनाओं का प्रतिबिंब झलकता है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हमें देशहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

प्राचीन देवी मंदिर में टेका माथा

कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री गांव के प्राचीन देवी मंदिर पहुंचीं। यहाँ उन्होंने विधि-विधान के साथ नेजा चढ़ाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मनौती मांगी। मंदिर दर्शन के दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश राजपूत, तेजवीर सिंह, राजकुमार कुशवाह, बलदेव प्रधान, जितेंद्र तोमर प्रधान, प्रदीप शर्मा, अनुपमा चौहान और चंद्रपाल सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *