मथुरा: ‘चोटी वाला’ ढाबे पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियां और 4 ग्राहक गिरफ्तार। जिले के छाता कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से फल-फूल रहे देह व्यापार के काले कारोबार पर पुलिस कप्तान के कड़े निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दौताना स्थित ‘चोटी वाला ढाबा‘ पर छापेमारी कर 5 लड़कियों और 4 ग्राहकों को रंगे हाथ दबोचा है।
किराये के मकान से संचालित होता था नेटवर्क
सूत्रों के अनुसार, देह व्यापार का यह नेटवर्क काफी संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। जानकारी मिली है कि ढाबा संचालक अकरम ने कोसी की बैंक कॉलोनी में इन लड़कियों के लिए एक कमरा किराये पर ले रखा था। यहीं से ‘चोटी वाला ढाबा’ और क्षेत्र के अन्य होटलों में लड़कियों की डिमांड भेजी जाती थी।
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
इस पूरी कार्रवाई के बीच स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चा है कि मुख्य आरोपी और ढाबा संचालक अकरम को पुलिस ने कथित तौर पर छोड़ दिया है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस इस घृणित कार्य को लंबे समय से संरक्षण दे रही थी।
मीडिया को रोकने का प्रयास
हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकने की कोशिश की, जिससे मिलीभगत की आशंकाओं को और बल मिला है। गौरतलब है कि हाईवे क्षेत्र में स्थित कई अन्य गेस्टहाउस, होटल और ढाबे भी संदिग्ध गतिविधियों के केंद्र बने हुए हैं।
फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, लेकिन मुख्य सरगना की रिहाई की चर्चा ने पुलिस की साख पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

