फतेहपुर सीकरी (आगरा): विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के निवासियों के लिए राहत और हर्ष की खबर है। क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। त्वरित आर्थिक विकास योजना, लोक निर्माण विभाग (PWD) और मंडी परिषद के अंतर्गत कुल 14 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों के नवनिर्माण एवं विकास कार्य को स्वीकृति मिल गई है।

इन प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प फतेहपुर सीकरी में विकास की लहर
विधायक प्रतिनिधिडॉ. रामेश्वर चौधरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 9 करोड़ रुपये की लागत से निम्नलिखित मार्गों का निर्माण व विकास कार्य किया जाएगा:
लोक निर्माण विभाग, मंडी परिषद एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़कें:
लोहकरेरा (अछनेरा): परिक्रमा मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य
अछनेरा: गांव मांगरोल जाट की पक्की सड़क से नगला झारिया तक।
बसैया ज्योतिराज: बसैया ज्योतिराज से नगला ढोकला तक।
गांव खड़वाई: खड़वाई से मुरेन्डा तक।
अछनेरा झुंडावाई मार्ग: साधन आबादी क्षेत्र में मरम्मत कार्य।
रुनकता (अछनेरा): के.आर. स्कूल तक मार्ग का नवनिर्माण।
नागर (अछनेरा): श्मशान घाट से बच्चू सिंह प्रधान के घर तक मार्ग का नवनिर्माण।
किर्या अरदाया (अछनेरा): किर्या अरदाया रोड से नागरिया रोड तक मार्ग का नवनिर्माण।
जौताना (फतेहपुर सीकरी): जौताना से मंडी मिर्जा खां तक मार्ग का निर्माण।
नगला सोमनाथ (फतेहपुर सीकरी): नगला सोमनाथ से राजस्थान सीमा तक मार्ग का नवनिर्माण।
मंगौली कला (फतेहपुर सीकरी): राकेश के घर से राजस्थान सीमा तक मार्ग का नवनिर्माण।
किरावली-कागारौल रोड (अकोला): गिरिराज सिंह नेता जी के भट्टे के पास से सलेमाबाद तक मार्ग का नवनिर्माण।
कराहरा-अखवाई रोड (अकोला): कराहरा अखवाई रोड से नगला गैयरा तक सड़क निर्माण।
जनता में हर्ष, विधायक का जताया आभार
इन महत्वपूर्ण मार्गों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र की हजारों-लाखों की आबादी को आवागमन में सुगमता होगी। लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों और प्रबुद्धजनों ने इस सौगात पर विधायक चौधरी बाबूलाल की सराहना की है।
इस अवसर पर विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा:
“सीकरी का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। विकास का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों के लिए हम पूरी निष्ठा से समर्पित रहेंगे।”
“आपका वोट, हमारा प्रयास। मिलकर करेंगे अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास।।”

