आगरा। श्री नेमी चंद एजुकेशनल एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर में ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन हुआ, जिसमें नए और पुराने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सुबह से ही श्री नेमी चंद एजुकेशनल एकेडमी का वातावरण उत्सव जैसा नजर आया। पूरे परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जैसे ही बच्चे एकेडमी पहुंचे, शिक्षकों ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पहले दिन को यादगार बनाने के लिए बच्चों को टॉफी और चॉकलेट बांटी गईं, वहीं उनके साथ आए अभिभावकों को भी स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए गए।

श्री नेमी चंद एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक श्री भूप सिंह इन्दौलिया एवं श्रीमती रश्मि देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का मनोबल बढ़ाया, जिससे बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही मुस्कान और उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री हरी कांत शर्मा सहित प्रभाकर शर्मा, पारस जैन, पूजा, हेमलता, मंजू एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं श्री नेमी चंद एजुकेशनल एकेडमी उपस्थित रहे।

