• Sat. Apr 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी: समझौते के बाद भी नहीं पसीजा ससुराल वालों का दिल, हत्या का आरोप

किरावली (आगरा): थाना किरावली के गांव मोरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका रेखा, जो नानपुर गांव की रहने वाली थी, के पिता मांगेलाल ने आरोप लगाया है कि 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। समझौता बना 'डेथ वारंट' रेखा की शादी साल 2019 में मोरी निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू से हुई थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण मामला आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। 27 नवंबर 2025 को हुए समझौते में पति ने वादा किया था कि वह रेखा को परेशान नहीं करेगा और अलग रहेगा। इसी वादे के भरोसे पिता ने अपनी बेटी को वापस ससुराल भेजा था, लेकिन समझौते के बावजूद उत्पीड़न कम नहीं हुआ। धमकी के बाद मिली मौत की खबर पिता का आरोप है कि 4 अप्रैल को दामाद ने फोन पर 4 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन जब परिजन घबराकर बेटी के घर पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला और बाद में उन्हें रेखा की मौत की सूचना मिली। मासूम बच्चों का बुरा हाल रेखा की मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। 5 साल का बेटा नमन और 2 साल की बेटी नमनसी अब अपनी मां के लिए बिलख रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और रोष व्याप्त है। पुलिस की कार्रवाई एसीपी अछनेरा, शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ होगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।किरावली (आगरा): थाना किरावली के गांव मोरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका रेखा, जो नानपुर गांव की रहने वाली थी, के पिता मांगेलाल ने आरोप लगाया है कि 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। समझौता बना 'डेथ वारंट' रेखा की शादी साल 2019 में मोरी निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू से हुई थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण मामला आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। 27 नवंबर 2025 को हुए समझौते में पति ने वादा किया था कि वह रेखा को परेशान नहीं करेगा और अलग रहेगा। इसी वादे के भरोसे पिता ने अपनी बेटी को वापस ससुराल भेजा था, लेकिन समझौते के बावजूद उत्पीड़न कम नहीं हुआ। धमकी के बाद मिली मौत की खबर पिता का आरोप है कि 4 अप्रैल को दामाद ने फोन पर 4 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन जब परिजन घबराकर बेटी के घर पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला और बाद में उन्हें रेखा की मौत की सूचना मिली। मासूम बच्चों का बुरा हाल रेखा की मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। 5 साल का बेटा नमन और 2 साल की बेटी नमनसी अब अपनी मां के लिए बिलख रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और रोष व्याप्त है। पुलिस की कार्रवाई एसीपी अछनेरा, शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ होगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love

किरावली (आगरा): थाना किरावली के गांव मोरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका रेखा, जो नानपुर गांव की रहने वाली थी, के पिता मांगेलाल ने आरोप लगाया है कि 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

रेखा की शादी साल 2019 में मोरी निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू से हुई थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण मामला आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। 27 नवंबर 2025 को हुए समझौते में पति ने वादा किया था कि वह रेखा को परेशान नहीं करेगा और अलग रहेगा। इसी वादे के भरोसे पिता ने अपनी बेटी को वापस ससुराल भेजा था, लेकिन समझौते के बावजूद उत्पीड़न कम नहीं हुआ।

धमकी के बाद मिली मौत की खबर

पिता का आरोप है कि 4 अप्रैल को दामाद ने फोन पर 4 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन जब परिजन घबराकर बेटी के घर पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला और बाद में उन्हें रेखा की मौत की सूचना मिली।

मासूम बच्चों का बुरा हाल

रेखा की मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। 5 साल का बेटा नमन और 2 साल की बेटी नमनसी अब अपनी मां के लिए बिलख रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और रोष व्याप्त है।

पुलिस की कार्रवाई

एसीपी अछनेरा, शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ होगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *