रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी (जहानपुर): ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जहानपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका माया देवी चाहर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित किया गया, जहाँ साथी शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
26 वर्षों की सेवा का हुआ सम्मान समाज की रीढ़ हैं शिक्षक
शिक्षिका माया देवी चाहर ने शिक्षा के क्षेत्र में 26 साल, 1 महीने और 16 दिन का लंबा और सराहनीय कार्यकाल पूरा किया। उनके इस समर्पण की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और साफा बांधकर व स्मृति चिह्न (तस्वीर) भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वह ताउम्र समाज को दिशा देने का काम करता है। पद से निवृत्त होने के बाद भी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सम्मान हमेशा बना रहता है।”
इन शिक्षकों का भी हुआ सम्मान
समाज की रीढ़ हैं शिक्षक
समारोह के दौरान केवल वर्तमान सेवानिवृत्त शिक्षिका ही नहीं, बल्कि पूर्व सेवा निवृत शिक्षक बहादुर सिंह, भगवान सिंह, शशि वाला और हरिप्रसाद पीटीआई का भी साफा बांधकर जोरदार सम्मान किया गया।
ये रहे मौजूद
समाज की रीढ़ हैं शिक्षक
कार्यक्रम की अध्यक्षता चेतन प्रकाश नौहवार ने की और संचालन समुद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से:
- भाजपा नेता रामहरि चाहर
- शिक्षक ओमवीर सिंह डागुर, समुद्र सिंह, मोहन सिंह चाहर
- हरिभान सिंह इंदोलिया, बलवीर सिंह चाहर, शिव सिंह धाकड़
- लाखन सिंह, रतन सिंह, रामकुमार बाबू
- देवेंद्र सिंह (NPRC), रुचि खंडेलवाल, चंचल कुमारी
- सचिन गोयल, हरीश कुमार, रामवीर फौजदार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

