• Sat. Apr 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

नगला बहरावती: विदाई समारोह में उमड़ा उत्साह, ‘स्कूल चलो’ रैली से दिया शिक्षा का संदेश

ByKarmveer Singh

Apr 10, 2026
नगला बहरावती: विदाई समारोह में उमड़ा उत्साह, 'स्कूल चलो' रैली से दिया शिक्षा का संदेशनगला बहरावती: विदाई समारोह में उमड़ा उत्साह, 'स्कूल चलो' रैली से दिया शिक्षा का संदेश
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा)। फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के ग्राम नगला बहरावती में शिक्षा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ ही ‘स्कूल चलो अभियान‘ के तहत जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

मां सरस्वती के पूजन से शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधाननगला बहरावती डॉ. जितेंद्र इंदौलिया ‘गुड्डू’ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे समाज और राष्ट्र की दिशा बदली जा सकती है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों की कलात्मक प्रस्तुतियों और गीतों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

निकाली गई जागरूकता रैली

नगला बहरावती विद्यालय परिसर से ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक रैली निकाली गई। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर बच्चे गांव की गलियों से गुजरे और ग्रामीणों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए जागरूक किया।

शिक्षकों ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

प्रधानाध्यापिका श्रीमती राधा रानी अग्रवाल ने कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय से विदा हो रहे बच्चे जीवन के नए सोपान पर कदम रख रहे हैं, हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे निरंतर प्रगति करें।

इस अवसर पर शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमलता शर्मा, बब्बन सिंह, मनोज, मुनेन्द्र, मान सिंह, शिक्षा मित्र मंजू देवी और आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता सहित विद्यालय परिवार और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *