रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘गाँव चलो अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री व कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया।

सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बाँटे
नगर मंडल में केंद्र व प्रदेश सरकार के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री एवं विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बाँटे और जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, प्रमेंद्र फौजदार, मंडल अध्यक्ष विल्सन कुशवाहा, जितेंद्र गोयल, अशोक लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम दूरा में स्वच्छता अभियान और किसानों की समस्या पर चर्चा
उधर, ग्राम दूरा में किसान नेता मोहन सिंह चाहर के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान ‘डबल इंजन’ सरकार के ‘सबका साथ-साथ विकास’ के मंत्र को दोहराया गया।
ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की उठी माँग
सफाई अभियान के साथ-साथ किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल क्षति के आंकलन के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। श्री चाहर ने प्रशासन से मांग की कि किसानों के नुकसान का उचित सर्वे कराकर उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए।
इस दौरान गजेंद्र प्रधान, बिजेंद्र सिंह, भूरी सिंह, अनिल केहरवार, सत्यप्रकाश (पूर्व प्रधान), तुलाराम, हरेंद्र सिंह, मनोज, जितेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

