रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने मंडी मिर्जा खां में निर्माणाधीन सड़क और नाले का निरीक्षण किया।
59 लाख की लागत से हो रहा निर्माण
फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के अंतर्गत मंडी मिर्जा खां में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा करीब 59 लाख रुपये की लागत से 270 मीटर सीसी मार्ग और आरसीसी नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गौरतलब है कि क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्य को स्वीकृति प्रदान की थी, जिससे क्षेत्रवासियों को जलभराव और खराब रास्तों से निजात मिल सके।

शिकायत मिलते ही मौके पर पहुँचे विधायक प्रतिनिधि
निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों द्वारा कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने मौके पर पहुँचकर चल रहे कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।
लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
निरीक्षण के दौरान डॉ. रामेश्वर चौधरी ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य को मानक के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।
इस दौरान क्षेत्र के तमाम ग्रामीण और विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

