रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
आगरा/किरावली: आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोपऊ में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रुनकता की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने सड़क पार कर रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हादसे का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपऊ निवासी पुष्पेंद्र परमार की 5 वर्षीय पुत्री उन्नति अपनी मां ज्योति के साथ थी। पास ही उसकी बुआ कंडे थाप रही थीं। इसी दौरान मासूम उन्नति सड़क पार करने लगी, तभी रुनकता की दिशा से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे 2 वर्षीय छोटी बहन पूर्वी और रोते-बिलखते परिवार को छोड़ गई है।
प्रशासन से अभद्रता और भारी पुलिस बल तैनात
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, तो आक्रोशित ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की। माहौल बिगड़ता देख फतेहपुर सीकरी, अछनेरा और किरावली थाने सहित आसपास की सभी चौकियों का भारी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया।
आगरा: टोल बचाने के चक्कर में डंपर ने मासूम को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम।ग्रामीणों का आरोप: टोल बचाने के लिए गांव से निकलते हैं भारी वाहन
जाम लगा रहे ग्रामीणों का आरोप है कि टोल टैक्स बचाने के फेर में भारी वाहन मुख्य मार्ग छोड़कर गांव के भीतरी रास्तों से होकर गुजरते हैं। तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले भी इसी तरह के एक्सीडेंट में कई मौतें हो चुकी हैं।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें:
- गांव के रास्ते से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
- प्रशासन लिखित में आश्वासन दे कि भविष्य में कोई भी बड़ा वाहन टोल बचाने के लिए गांव से नहीं गुजरेगा।
आगरा: टोल बचाने के चक्कर में डंपर ने मासूम को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम।
अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
मौके पर पहुंचे एसीपी अछनेरा ने धैर्य का परिचय देते हुए प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी डंपर को कब्जे में ले लिया है और ग्रामीणों के अनुसार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
आगरा: टोल बचाने के चक्कर में डंपर ने मासूम को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम।
प्रशासनिक आश्वासन: दोबारा लगेंगे हाइट गेज (Girders) मौके पर पहुंचे एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि, “पूर्व में टोल से उतरते वक्त भारी वाहनों को रोकने के लिए जो ‘हाइट गेज’ (गर्डर) लगाए गए थे, उन्हें दोबारा दुरुस्त कर प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इससे भारी वाहन गांव के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएंगे और भविष्य में इस तरह की जनहानि को रोका जा सकेगा।” प्रशासन के इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

