• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

अमूल और विश्वविजेता अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की साझेदारी का चौथा वर्ष पूरा

Spread the love

आणंद: विश्व की नंबर-1 सहकारी संस्था और अग्रणी वैश्विक फूड व डेयरी ब्रांड अमूल ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के साथ भारत में ऑफिशियल रीजनल स्पॉन्सर के रूप में अपनी साझेदारी को लगातार चौथे वर्ष आगे बढ़ाया है। यह साझेदारी फीफा वर्ल्ड कप 2026 तक जारी रहेगी।



इस निरंतर सहयोग के साथ अमूल अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के पहले भारतीय रीजनल स्पॉन्सर के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है, जो भारतीय ब्रांड द्वारा खेल जगत में की गई एक महत्वपूर्ण वैश्विक पहल मानी जा रही है।

नए चरण में अमूल अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की थीम पर आधारित उत्पादों की नई श्रृंखला लॉन्च करेगा। साथ ही भारतीय बाजार के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए लिमिटेड एडिशन उत्पाद और प्रशंसकों के लिए विशेष अनुभव भी पेश किए जाएंगे।

अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जयेन मेहता ने कहा,
“फुटबॉल की तरह अमूल भी सीमाओं के पार लोगों को दिलों से जोड़ता है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के विश्वविजेता अर्जेंटीना के साथ हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए हमें गर्व है। यह साझेदारी खेल और पोषण दोनों को आगे बढ़ाने वाली साझा ऊर्जा का प्रतीक है, क्योंकि दूध सदियों से खिलाड़ियों और उनके सपनों को मजबूत बनाता आया है।”

अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के अध्यक्ष क्लाउडियो फेबियन टापिया ने इस निरंतर साझेदारी की सराहना करते हुए कहा कि अमूल का स्थायी सहयोग भारत में अर्जेंटीना फुटबॉल के बढ़ते लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने भारतीय दर्शकों में अर्जेंटीना टीम की मौजूदगी को मजबूत बनाने के लिए अमूल के विश्वास और योगदान का स्वागत किया।

इस चौथे वर्ष में प्रवेश करती यह साझेदारी अमूल की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ जुड़ाव की परंपरा को और आगे बढ़ाती है, वहीं भारतीय उपभोक्ताओं के साथ उसके संबंधों को भी और सुदृढ़ करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *