• Sat. Jul 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

दहेज उत्पीड़न का मामला: सीकरी में बुलेट न मिलने पर विवाहिता का गला घोटने की कोशिश, पति समेत 6 पर केस दर्जदहेज उत्पीड़न का मामला: सीकरी में बुलेट न मिलने पर विवाहिता का गला घोटने की कोशिश, पति समेत 6 पर केस दर्ज
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। ताजनगरी के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाला दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहाँ ससुराल पक्ष ने विवाहिता का गला घोटने की कोशिश की। यहाँ एक हैवान बन चुके ससुराल पक्ष ने बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। इतना ही नहीं, जब पीड़िता के बेबस पिता और रिश्तेदार समझौते के लिए पहुंचे, तो दबंगों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति, सास-ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीकरी में बुलेट न मिलने पर विवाहिता का गला घोटने की कोशिश
बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख नगद की थी डिमांड

पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर लाखों रुपये खर्च किए थे, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, कीमती फर्नीचर और सारा घरेलू सामान दिया गया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देने लगे। पति और अन्य परिजनों ने मायके से एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नगद लाने का दबाव बनाया। जब मांग पूरी नहीं हुई, तो विवाहिता को भूखा रखकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

सीकरी में बुलेट न मिलने पर विवाहिता का गला घोटने की कोशिश
क्रूरता की हदें पार: जमीन पर गिराकर दबाया गला, पति के नाजायज संबंध का भी आरोप

शिकायत के मुताबिक, प्रताड़ना की हद तो तब हो गई जब एक दिन पति, सास और ससुर ने मिलकर विवाहिता को जमीन पर गिरा दिया और लात-घूसों से पीटते हुए उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा महिला ने अपने पति पर एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का भी गंभीर आरोप लगाया है, जिसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।

सीकरी में बुलेट न मिलने पर विवाहिता का गला घोटने की कोशिश
समझौते गए पिता और रिश्तेदारों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

यह विवाद उस समय और ज्यादा बढ़ गया जब बीती 28 जून को पीड़िता के लाचार पिता और कुछ करीबी रिश्तेदार समाज के लोगों को लेकर समझौते की बात करने ससुराल पहुंचे। वहां बैठते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर पिता व रिश्तेदारों के साथ हाथापाई और लाठी-डंडों से मारपीट की। दबंगों ने पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वहां से भगा दिया, जिससे पीड़ित परिवार गहरे खौफ में है।

इन संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2), 352, 351(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *