• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

अछनेरा में खूनी वारदात: जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, ताजपुर नगरिया में सनसनी; 2 आरोपी हिरासत मेंअछनेरा में खूनी वारदात: जीजा के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, ताजपुर नगरिया में सनसनी; 2 आरोपी हिरासत में
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

अछनेरा (आगरा):

थाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम ताजपुर नगरिया में बुधवार रात खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। जीजा के घर आए एक युवक की गांव के ही कुछ युवकों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। गोली लगते ही युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शाम के समय हुई इस हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जीजा के घर आया था युवक, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अछनेरा के ग्राम ताजपुर नगरिया स्थित अपने जीजा के घर आया हुआ था। बुधवार (19 अगस्त) की रात करीब 8 बजे गांव के कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाका थर्रा उठा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि घटना में तीन लोग शामिल थे।

पुलिस टीम व फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस और उच्च अधिकारी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

2 नामजद आरोपी हिरासत में: पुलिस उपायुक्त

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), पश्चिमी श्री आदित्य ने बताया:

“19 अगस्त 2026 की रात लगभग 8:00 बजे थाना अछनेरा पुलिस को ताजपुर नगरिया में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग (मुकदमा) पंजीकृत कर लिया गया है। गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *