किरावली (आगरा): कस्बा किरावली के मुख्य बाजार में चल रहे एक अवैध क्लीनिक को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय निवासी दिनेश ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर क्लीनिक चला रहे कथित नाम भोला डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शिकायत के अनुसार, उक्त व्यक्ति पिछले कई वर्षों से बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री, पंजीकरण या लाइसेंस के क्लीनिक संचालित कर रहा है। आरोप है कि वह स्वयं को विशेषज्ञ बताकर भोले-भाले मरीजों को सेक्स और चर्म रोगों के इलाज का झांसा देता है और सस्ती जेनेरिक दवाओं को महंगे दामों पर बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की गोपनीय जांच कराकर क्लीनिक को सील करने और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
