• Sat. Apr 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तारकिरावली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
Spread the love

किरावली (आगरा): आगरा कमिश्नरेट के थाना किरावली पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 30,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

क्या था मामला?

बीते 20 मार्च 2026 को वादी राजकुमार उपाध्याय (निवासी गढ़ी मंगली, मथुरा) ने थाना किरावली पर सूचना दी थी कि तहसील के पास एक होटल से उनका बैग, जिसमें नकदी और जरूरी कागजात थे, चोरी हो गया है। पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 56/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

घेराबंदी और गिरफ्तारी

डीसीपी पश्चिमी जोन के निर्देशन में गठित टीम ने दिनांक 25 मार्च को मुखबिर की सूचना पर महुअर कट के पास से दो संदिग्धों को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रितिक सिसौदिया (निवासी राजगढ़, म.प्र.) और सुमित सिसौदिया (निवासी बारां, राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों, ओम और आतिश के साथ मिलकर चोरी की थी।


सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्यवाही में आगरा कमिश्नरेट की इन टीमों और अधिकारियों का मुख्य योगदान रहा:

नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण:

  • श्री सत्यवीर सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना किरावली)
  • सचिन कुमार (प्रभारी एसओजी टीम, पश्चिमी जोन)
  • अनुज कुमार (प्रभारी सर्विलांस टीम, पश्चिमी जोन)

थाना किरावली एवं फील्ड टीम:

  • उ0नि0 हिमांशु कटारिया, उ0नि0 सतीश कुमार सोलंकी
  • उ0नि0 हिमांशु गुर्जर, उ0नि0 रणधीर सिंह
  • हे0कां0 ललित विक्रम, कां0 गौरव कुमार, कां0 विवेक कुमार

एसओजी एवं सर्विलांस टीम (पश्चिमी जोन):

  • उ0नि0 मो0 आरिफ, हे0कां0 औसान सिंह, हे0कां0 मंजीत
  • हे0कां0 अंकुर कुमार, कां0 धीरज कुमार, कां0 विनय कुमार
  • कां0 पीयूष, कां0 नकुल, कां0 पवन, कां0 श्याम, कां0 गौरव
  • हे0कां0 शिवराम, हे0कां0 रमन, कां0 पुष्पेन्द्र कुमार
  • कां0 विपिन, कां0 प्रशांत, कां0 मोहित, कां0 रोहित

बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 30,000 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों (ओम और आतिश) की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *