• Sat. Apr 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

आगरा: अछनेरा में बिजली के तार को लेकर पथराव, महिला गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती।

अछनेराअछनेरा
Spread the love

आगरा। जनपद के थाना अछनेरा क्षेत्र के मोहल्ला शेखान में शुक्रवार को बिजली के तारों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस भिड़ंत में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इनमें से एक महिला की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

भात का निमंत्रण देने आई महिला बनी शिकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कागारौल निवासी नदीम ने बताया कि उनकी मां अपने मायके अछनेरा (मोहल्ला शेखान) में ‘भात’ का निमंत्रण देने आई थीं। इसी दौरान उनकी नानी और मामी का पड़ोसी ‘छोटे’ से बिजली के तारों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया।

एक महिला ICU में, दो अन्य घायल

इस हमले में नदीम की मां के सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, नदीम की नानी और मामी भी चोटिल हुई हैं। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहल्ला शेखान निवासी हाशिम उन पर जबरन राजीनामा करने का दबाव बना रहा है और विरोध करने पर मारपीट की गई है।

आगरा: अछनेरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर; महिला की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

पुलिस की कार्रवाई: दोनों पक्षों पर NCR दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार:

  • दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो गई है।
  • घायलों का मजरूम चिट्ठी देकर मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
  • पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से NCR दर्ज कर ली है।

पुलिस का बयान:

“मामले में दोनों तरफ से शिकायत मिली है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद चोटों की गंभीरता के आधार पर धाराओं में वृद्धि कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *