• Sat. Apr 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

ओला वृष्टि से नुकसान: जायजा लेने पहुंचे सपा नेता, घायलों के लिए आर्थिक मदद और आवास की मांग

ओला वृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे सपा नेता, घायलों के लिए आर्थिक मदद और आवास की मांगओला वृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे सपा नेता, घायलों के लिए आर्थिक मदद और आवास की मांग
Spread the love

फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र के ग्राम मई बुजुर्ग में हाल ही में हुई भारी ओला वृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित गांव का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

पीड़ितों से मिले सपा नेता

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामगोपाल बघेल, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप मुखिया के नेतृत्व में नेताओं ने ओला वृष्टि के कारण घायल हुए लोगों और क्षतिग्रस्त हुए मकानों का निरीक्षण किया। ओला वृष्टि की चपेट में आने से सफीक पुत्र गफ्फार, समीर पुत्र सफीक, जोया पुत्री शाहरुख, शकील पत्नी आबिद, मुस्कान पुत्री आबिद और कलुआ पुत्र आबिद सहित कई लोग घायल हुए हैं।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने घायलों को सांत्वना देते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि ओला वृष्टि से गरीब मजदूरों के आशियाने उजड़ गए हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मुख्य मांगें:

  • घायलों के समुचित इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
  • जिन गरीब मजदूरों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जाए।
  • क्षेत्र में हुए फसल और संपत्ति के नुकसान का उचित आकलन कर मुआवजा दिया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नगर अध्यक्ष अफसार कुरैशी, पूर्व डिप्टी चेयरमैन साबिर कुरेशी, पूर्व सचिव इब्राहिम अब्बासी, पूर्व महासचिव प्रमोद कर्दम, श्याम सुंदर लोधी, कुनाल यादव, लोहिया वाहिनी के जिला सचिव दिनेश चौधरी, भूरा कुरेशी, और जिला सचिव बलवंत यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *