• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

बालश्रम पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: किरावली के बाजारों में छापेमारी, 5 किशोर मुक्त, 4 दुकानदारों को नोटिस

ByKarmveer Singh

May 8, 2026
बालश्रम पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: किरावली के बाजारों में छापेमारी, 5 किशोर मुक्त, 4 दुकानदारों को नोटिसबालश्रम पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: किरावली के बाजारों में छापेमारी, 5 किशोर मुक्त, 4 दुकानदारों को नोटिस
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा): किरावली कस्बे में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को श्रम प्रवर्तन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में औचक छापेमारी की।

कार्रवाई में शामिल प्रमुख अधिकारी और पुलिस टीम:

इस छापेमारी का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी बैंक बहादुर, अनिल दिवाकर और डॉ. रूपाली ने किया। पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक (SI) हिमांशु गुर्जर अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

प्रमुख कार्रवाई की बातें:

  • कहां हुई छापेमारी: संयुक्त टीम ने दोपहर करीब 2:30 बजे सब्जी मंडी, मुख्य बाजार और पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।
  • इन प्रतिष्ठानों पर जांच: टीम ने बघेल स्वीट्स और सुशील क्लॉथ स्टोर समेत दर्जनों दुकानों की बारीकी से जांच की।
  • नतीजा: कार्रवाई के दौरान 5 किशोरों को चिन्हित किया गया और बाल श्रम नियमों के उल्लंघन पर 4 दुकानदारों को मौके पर ही नोटिस थमाया गया।

प्रशासन की सख्त चेतावनी:

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चर्चा का विषय बनी कार्रवाई:

गौरतलब है कि किरावली में पिछले चार दिनों से भोज कुमार फौजी के नेतृत्व में युवा मोनी बाबा आश्रम पर बाल श्रम के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। इस आंदोलन के बीच प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *