• Tue. Jul 7th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी: प्रशासन द्वारा गढ़वाई गईं खेत की मुड्डियां तोड़ने का आरोप, किसान ने की कार्रवाई की मांग

ByKarmveer Singh

Jun 8, 2026
फतेहपुर सीकरी: प्रशासन द्वारा गढ़वाई गईं खेत की मुड्डियां तोड़ने का आरोप, किसान ने की कार्रवाई की मांगफतेहपुर सीकरी: प्रशासन द्वारा गढ़वाई गईं खेत की मुड्डियां तोड़ने का आरोप, किसान ने की कार्रवाई की मांग
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सामरा में विगत 2 जून को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में खेत की पैमाइश के बाद गाड़ी गई मुड्डियों को विपक्षी लोगों द्वारा उखाड़ कर तोड़ देने का आरोप लगा है। पीड़ित किसान ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

फतेहपुर सीकरी के सामरा गांव का मामला: 3 घंटे की पैमाइश के बाद गढ़ी थीं मुड्डियां

ग्राम पंचायत सामरा निवासी किसान नवल सिंह पुत्र कन्हैयालाल लंबे समय से अपने खेत की पैमाइश कराकर मुड्डियां गड़वाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा था। विगत 2 जून को उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। करीब 3 घंटे तक खेतों की कड़े पहरे में पैमाइश करने के बाद राजस्व टीम द्वारा सही नामांकन कर मुड्डियां गढ़वाई गई थीं।

विपक्षी लोगों पर मुड्डियां उखाड़कर फेंकने का गंभीर आरोप

पीड़ित किसान का आरोप है कि प्रशासन की इस कार्रवाई के महज तीन दिन बाद ही विपक्षी खेमे के लोगों ने कानून को ठेंगा दिखा दिया। आरोप के मुताबिक, विपक्षी प्रेम सिंह, हरि सिंह, जय सिंह, दशरथ, नाहर सिंह, लच्छू, सोनपाल, कृष्ण कुमार, चिरंजी और सुंदर आदि ने एकजुट होकर खेत पर जाकर सरकारी पैमाइश के बाद गड़ी मुड्डियों को उखाड़कर तोड़ दिया।

पीड़ित किसान ने फतेहपुर सीकरी थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद से पीड़ित किसान का परिवार सहमा हुआ है और न्याय के लिए भटक रहा है। पीड़ित किसान नवल सिंह ने तत्काल फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस को नामजद तहरीर दी है। किसान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए और सरकारी काम में बाधा डालने व मुड्डियां तोड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *