रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा)। किरावली स्थित मौनी बाबा आश्रम में हिंदू धर्म ध्वजा वाहक एवं गौ रक्षक ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी और गौ भक्त उपस्थित रहे।

किरावली में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रवचन: गौ रक्षा और सनातन धर्म पर दिया जोर
कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों में सनातन धर्म की महत्ता, गौ माता के संरक्षण और समाज में धार्मिक जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ सेवा और गौ रक्षा भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है कि वह गौ माता के संरक्षण में अपना योगदान दे।
श्रद्धालुओं ने लिया सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
सभा में मौजूद हजारों लोगों ने स्वामी जी के मार्गदर्शन में गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा आश्रम परिसर धार्मिक जयघोषों से गूंज उठा।

