रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली में बिजली चोरों पर विजीलैंस का डंडा
किरावली (आगरा)। कस्बा किरावली के लॉर्ड कृष्णा वाली गली और ग्राम पुरामना में बार-बार बिजली गुल होने और ट्रांसफार्मर का फेस जलने की समस्या से परेशान लोगों को आखिरकार इसकी वजह पता चल गई है। अत्यधिक लोड और धड़ल्ले से हो रही बिजली चोरी के कारण यहाँ का ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहा था।
सोमवार (08 जून 2026) को विद्युत विभाग और विजीलैंस की संयुक्त टीम ने इन दोनों इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने पांच उपभोक्ताओं को सीधे मुख्य लाइन में कटिया डालकर अवैध रूप से विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। अधिकारियों के निर्देश पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा (FIR) दर्ज कराया जा रहा है।

किरावली में बिजली चोरों पर विजीलैंस का डंडा
जांच टीम में शामिल रहे ये अधिकारी
इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त चेकिंग टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
- मनमोहन शर्मा (उपखंड अधिकारी / SDO)
- अजय शुक्ला (अवर अभियंता / JE)
- विजय कुमार शर्मा (प्रवर्तन दल के उप निरीक्षक)
- नवीन कुमार व विपुल कुमार (मुख्य आरक्षी)
- नितेश कुमार (आरक्षी) एवं विद्युत संविदा कर्मी।
इन इलाकों में लगातार चलेगा चेकिंग अभियान
विजीलैंस और विद्युत विभाग की टीम ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा और विजीलैंस टीम द्वारा अवगत कराया गया है कि किरावली, मिढाकुर, जैंगारा, और शीतलकुंड उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में आगे भी निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें ताकि ओवरलोडिंग की समस्या से बचा जा सके।

