• Tue. Oct 13th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

आगरा में रिश्तों का कत्ल: एक महीने बाद घर लौटे पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की; सिर पर वार के बाद काटा गला, आरोपी फरार

आगरा में रिश्तों का कत्ल: एक महीने बाद घर लौटे पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की; सिर पर वार के बाद काटा गला, आरोपी फरारआगरा में रिश्तों का कत्ल: एक महीने बाद घर लौटे पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की; सिर पर वार के बाद काटा गला, आरोपी फरार
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

आगरा/खंदौली:

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत पीली पोखर में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। करीब एक महीने बाद घर लौटे पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया और फिर उसका गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इस दुस्साहसिक हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विवाद या पूर्व नियोजित साजिश?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी पति पिछले एक महीने से घर से बाहर था और हाल ही में लौटा था। घर लौटते ही दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ या यह हत्या पहले से रची गई कोई साजिश थी, पुलिस इस बिंदु पर गंभीरता से छानबीन कर रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।

मौके पर पहुँची पुलिस, आरोपी की तलाश में दबिश

सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस और उच्च अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच जारी है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *