• Tue. Nov 3rd, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली: दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा अरुण चाहर की मौत, मुजफ्फरनगर में ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बसेरी चाहर गांव में पसरा मातम

ByKarmveer Singh

Oct 25, 2026
किरावली: दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा अरुण चाहर की मौत, मुजफ्फरनगर में ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बसेरी चाहर गांव में पसरा मातमकिरावली: दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा अरुण चाहर की मौत, मुजफ्फरनगर में ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बसेरी चाहर गांव में पसरा मातम
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा):

तहसील किरावली के ग्राम बसेरी चाहर के रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात युवा उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) अरुण चाहर (26) की शनिवार देर रात मुजफ्फरनगर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

वह वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन्स अंतर्गत स्टेडियम पुलिस चौकी के प्रभारी (चौकी इंचार्ज) के पद पर तैनात थे। हादसे के वक्त वे ड्यूटी पर तैनात थे। दुर्घटना की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव बसेरी चाहर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे किरावली व अछनेरा क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

ड्यूटी के दौरान पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात चौकी प्रभारी अरुण चाहर अपनी स्विफ्ट कार से ड्यूटी पर थे। इसी दौरान पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जानसठ ले गई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वर्ष 2023 में बने थे दरोगा, बड़े भाई भी यूपी पुलिस में हैं सिपाही

अरुण चाहर वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधे उपनिरीक्षक (SI) के पद पर चयनित हुए थे। चार भाई-बहनों में वे सबसे छोटे थे और अभी अविवाहित थे।

परिवार में देशभक्ति और पुलिस सेवा का जज्बा रहा है; उनके बड़े भाई अजीत चाहर (28) भी वर्ष 2020 से उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के रूप में सेवारत हैं और वर्तमान में बुलंदशहर जिले में तैनात हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अरुण के पिता नेमी सिंह (60) गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता मुनेश देवी गृहिणी हैं। उनकी दो बड़ी बहनें प्रतिभा (34) और पूजा (32) शादीशुदा हैं। परिवार के सबसे छोटे और होनहार बेटे के असमय दुनिया से चले जाने से पिता, मां और बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल अत्यंत गमगीन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *