• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

नेमीचंद एजुकेशन एकेडमी में सादगी के साथ मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

ByKarmveer Singh

Apr 14, 2026
नेमीचंद एजुकेशन एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंतीनेमीचंद एजुकेशन एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती
Spread the love

खबर : कृष्ण मुरारी रिपोर्टरअछनेरा

किरावली: कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नेमीचंद एजुकेशन एकेडमी में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सादगी और गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ ने संविधान शिल्पी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

महान चिंतक और समाज सुधारक थे बाबा साहब: भूप सिंह इन्दौलिया

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री भूप सिंह इन्दौलिया द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे एक महान चिंतक, समाज सुधारक और कानून विशेषज्ञ भी थे। उनकी बहुभाषी विद्वत्ता और समाज के प्रति दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है।

राजनीतिक योगदान पर डाला प्रकाश

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरी कांत शर्मा ने भारतीय राजनीति और समाज के निर्माण में डॉ. अंबेडकर की अद्वितीय उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बाबा साहब ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा, जिनमें मुख्य रूप से प्रभाकर शर्मा, विष्णु, पारस जैन, गोविंद, पूजा, हेमलता और मंजू सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *