• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए किरावली में हुंकार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ByKarmveer Singh

Apr 28, 2026
गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने के लिए किरावली में हुंकार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनगौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने के लिए किरावली में हुंकार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा)। गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का सम्मान दिलाने के लिए चल रहे देशव्यापी अभियान के तहत आज किरावली में सनातनियों और गौ रक्षकों का भारी उत्साह देखने को मिला। ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत बड़ी संख्या में साधु-संतों, मातृशक्ति और गौ भक्तों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार दीपंकर कुमार को सौंपा।

भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से गूँजी तहसील

आंदोलन की शुरुआत मोनी बाबा आश्रम से हुई, जहाँ सभी गौ रक्षक और श्रद्धालु एकत्रित हुए। आश्रम में सबसे पहले गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु भजन-कीर्तन गाते हुए पैदल मार्च कर तहसील कार्यालय पहुँचे। तहसील परिसर में गौ भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

33 कोटि देवी-देवताओं का वास है गौ माता में: आर.के. इंदौलिया

विहिप के जिला उपाध्यक्ष आर.के. इंदौलिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का दर्जा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, “हर सनातनी घर में पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है क्योंकि गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है।”


प्रमुख माँगें:

ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मुख्य रूप से दो माँगें की गई हैं:

  1. राष्ट्र माता का दर्जा: गौ माता को अविलंब ‘राष्ट्र माता’ घोषित किया जाए।
  2. सुरक्षित छत और गौशालाएँ: सड़कों पर घूम रही निराश्रित गौ माताओं के लिए प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर गौशालाओं की व्यवस्था हो, ताकि उन्हें दर-दर न भटकना पड़े और उन्हें सुरक्षित छत मिल सके।

ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर राष्ट्रीय संत व कथा वाचक विनोद महाराज जी, मोनी बाबा मंदिर के महंत थाना नंद महाराज जी, विहिप जिला उपाध्यक्ष आर.के. इंदौलिया, जितेंद्र रावत, अवधेश पंडित, कृष्णवीर वकील साहब, संतोष इन्दौलिया, मनोज चौधरी, जतिन, राजेश, सोवित इंदौलिया, शैलेन्द्र सोलंकी, सौरभ चौधरी, नेकराज कुशवाह, कृष्णा इंदोलिया, राहुल चौधरी, विष्णु, राधा, कुलदीप पंडित, विनय चौधरी, चेतन ठाकुर, राहुल बॉक्सर, भगत सिंह और राजेश बघेल सहित सैकड़ों सनातनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *