• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

विपक्ष के विरोध के खिलाफ भाजपा की हुंकार: फतेहपुर सीकरी में निकला विशाल ‘महिला जन आक्रोश मार्च

ByKarmveer Singh

Apr 28, 2026
विपक्ष के विरोध के खिलाफ भाजपा की हुंकार: फतेहपुर सीकरी में निकला विशाल 'महिला जन आक्रोश मार्चविपक्ष के विरोध के खिलाफ भाजपा की हुंकार: फतेहपुर सीकरी में निकला विशाल 'महिला जन आक्रोश मार्च
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस अधिनियम पर विपक्षी दलों द्वारा किए गए विरोध के जवाब में मंगलवार को फतेहपुर सीकरी में भाजपा ने एक विशाल ‘महिला जन आक्रोश पदयात्रा’ निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

ब्लॉक सभागार में विपक्ष पर बरसे भाजपा नेता

पदयात्रा से पूर्व ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा नेताओं ने कहा:

“विपक्षी दलों ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा और उनका अपमान किया है। कांग्रेस और सपा जैसे दलों में केवल उनके परिवार की महिलाएं ही आगे बढ़ीं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके स्वाभिमान को वास्तविक पहचान दी है।”


कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी पदयात्रा

ब्लॉक सभागार से शुरू हुआ यह ‘जन आक्रोश महिला मार्च’ कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला। इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और भाजपा नेता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए चले।

  • मार्ग: ब्लॉक सभागार ➔ शाहकुली तिराहा ➔ स्टेट बैंक रोड ➔ महात्मा गांधी तिराहा।
  • समापन: पदयात्रा का समापन महात्मा गांधी तिराहे पर हुआ, जहाँ बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

ये प्रमुख नेता रहे मौजूद

शक्ति प्रदर्शन के इस मौके पर पूर्व चेयरमैन टी.सी. मित्तल, मुरारी लाल गोयल, वीरपाल माहूरा, विनोद सांवरिया, नरेश चंद कोली, हनी गोयल, विल्सन कुशवाहा, सरला राजपूत, विजेंद्र पहलवान, ओम कांत डागुर, श्यामवीर फौजदार, वीरेंद्र कुशवाहा, लोकेश तिवारी, मुरारी लाल सैनी और कृष्णकांत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *