• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी: युवती से दुष्कर्म करने वाला ‘मिर्ची’ पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली

ByKarmveer Singh

May 3, 2026
फतेहपुर सीकरी: युवती से दुष्कर्म करने वाला 'मिर्ची' पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोलीफतेहपुर सीकरी: युवती से दुष्कर्म करने वाला 'मिर्ची' पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा): ताजनगरी के थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस और SOG टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कासिम उर्फ मिर्ची को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया।

क्या था मामला?

बीती 2 मई 2026 को थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और अभियुक्त की तलाश के लिए टीमों का गठन किया।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

थाना प्रभारी आनंद वीर और SOG टीम के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। आज मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अभियुक्त कासिम उर्फ मिर्ची ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसे दबोच लिया गया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त कासिम उर्फ मिर्ची (पुत्र सिराजुद्दीन), जो मोहल्ला तालाब, कस्बा फतेहपुर सीकरी का निवासी है, एक शातिर अपराधी है। वह पूर्व में भी हत्या जैसे जघन्य अपराधों में जेल जा चुका है।

बरामदगी:

  • एक तमंचा (.315 बोर)
  • दो खोखा कारतूस (.315 बोर)

एक साथी अभी भी फरार

पूछताछ के दौरान आरोपी कासिम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और घटना में शामिल अपने एक अन्य साथी के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *