रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम डीठवार में रविवार को शौर्य और पराक्रम के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अखंड भारत परशुराम सेना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रभक्ति का संकल्प दोहराया।

डीठवार में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती
ग्राम डीठवार स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अखंड भारत परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने उनके जीवन संघर्ष और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए गए त्याग पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं।
महाराणा प्रताप की जयंती पर उमड़ी भीड़, पंडित बैजनाथ पाराशर ने की अध्यक्षता
इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित बैजनाथ पाराशर ने की, जबकि कुशल संचालन मनोज पाराशर द्वारा किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में पंडित बैजनाथ पाराशर ने युवाओं से अपील की कि वे महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलें और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखें। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भगवत प्रसाद, कर्मवीर, अनिल पराशर, शिव शंकर आर्य, शिशुपाल कटारा, सीता राम, उमेश पाराशर, मुन्नालाल, मानिक चन्द, धीरज शर्मा, श्याम, गंगाराम शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह और बैजनाथ शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

