• Thu. Jun 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी: सड़क दुर्घटना में घायल होनहार छात्र की मौत, परीक्षा देकर लौटते समय हुआ था हादसा

ByKarmveer Singh

May 10, 2026
फतेहपुर सीकरी: सड़क दुर्घटना में घायल होनहार छात्र की मौत, परीक्षा देकर लौटते समय हुआ था हादसाफतेहपुर सीकरी: सड़क दुर्घटना में घायल होनहार छात्र की मौत, परीक्षा देकर लौटते समय हुआ था हादसा
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी। कस्बे के मोड बाईपास निवासी व्यापारी रमन गुप्ता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके होनहार पुत्र कुशाल गुप्ता की सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बीबीए की परीक्षा देकर घर लौटते समय महुअर के पास हुई सड़क दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कुशाल गुप्ता विगत 7 मई को राजा बलवंत सिंह कॉलेज (RBS) के खंदारी कैंपस में बीबीए की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह अपनी बाइक से वापस फतेहपुर सीकरी लौट रहे थे, तभी महुअर क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कुशाल के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

उपचार के दौरान तोड़ा दम, सीकरी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

गंभीर रूप से घायल कुशाल को तत्काल आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद, 8 मई को उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रतिभाशाली छात्र की असमय मौत से व्यापारिक जगत और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। सीकरी स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गणमान्य लोगों ने जताया शोक, प्रशासन से की सुरक्षा की मांग

इस हृदयविदारक घटना पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, पूर्व नगर अध्यक्ष त्रिलोकचंद मित्तल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, मुरारी बजरंगी, मोहन अग्रवाल सहित तमाम स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों ने शोक व्यक्त कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

स्थानीय निवासियों ने सड़क दुर्घटना के बढ़ते ग्राफ पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से महुअर और बाईपास क्षेत्र में संकेतक बोर्ड, सुरक्षा अवरोधक और कटों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और घर का चिराग न बुझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *