रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा)। किरावली स्थित श्री नेमी चंद एजुकेशनल एकेडमी में सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री भूप सिंह इंदौलिया एवं श्रीमती रश्मि देवी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

मेडल और सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया उत्साह
प्रबंधक श्री भूप सिंह इंदौलिया और श्रीमती रश्मि देवी ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही, बच्चों की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले उनके माता-पिता का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
पुरस्कृत होने वाले प्रमुख विद्यार्थी: प्रणव जैन, साक्षी नायक, काव्या, अंशुमन, लक्ष्य, वैष्णवी, संस्कार, राशी, योगेंद्र, तन्मय, गौरी, अभिषेक, जयंत, कान्हा, अंशिका, कशिश, अंकिता, वर्षा आदि छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दी बधाई
इस अवसर पर प्रबंधक श्री भूप सिंह इंदौलिया ने कहा कि बच्चों की सफलता शिक्षकों की मेहनत और माता-पिता के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रधानाचार्य श्री हरी कांत शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अनुशासन और निरंतरता को सफलता की कुंजी बताया।
शिक्षकगण रहे उपस्थित
कार्यक्रम को सफल बनाने में परीक्षा प्रभारी श्री पारस जैन, पूजा, हेमलता, मंजू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

