रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी (आगरा):
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के विकासखंड अछनेरा के अंतर्गत ग्राम नगला मंशा (गोपऊ) में विकास कार्यों को एक नई रफ्तार मिली है। गाँव में महेंद्र जी के घर से लेकर हरिमोहन शर्मा जी के घर तक विधायक निधि से ₹25 लाख की लागत से नवनिर्मित 200 मीटर सीसी रोड का भव्य लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के कर-कमलों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

धीरे-धीरे पूरे होंगे जनता से किए सभी वादे: चौधरी बाबूलाल
लोकार्पण समारोह में उमड़े जनसैलाब और प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा:
“क्षेत्र का चौमुखी विकास ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। जनता से किए गए सभी वादों को धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है और जितने भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें बेहद तेजी से पूर्ण कराया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया इसी तरह अनवरत चलता रहेगा। हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर जैसी मूलभूत सुविधाएँ स्थापित करना है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों में वोट देकर अपने हाथों को और अधिक मजबूत करने की अपील भी की।
ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख महाराज सिंह, बिजली विभाग के एसडीओ (SDO), आरईएस (RES) के अवर अभियंता (JE) मौजूद रहे।
इनके अलावा ग्राम प्रधान रोशन लाल चित्तौड़िया, राजू इंडोलिया प्रधान, भोला चौधरी प्रधान, रनवीर सिंह प्रधान, भाजपा नेता नरेश चित्तौड़िया, सतेन्द्र सिंह परमार, पूर्व प्रधान ठाकुर जगदीश सिकरवार, दरब सिंह लोधी प्रधान, नीले राजपूत, रामनरेश इंदौलिया सभासद, रज्जो राजपूत और हरिमोहन शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

