• Tue. Jul 7th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी की बेटी ने दुनिया में गाड़ा झंडा: थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में कविता कुशवाहा ने जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में जश्नफतेहपुर सीकरी की बेटी ने दुनिया में गाड़ा झंडा: थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में कविता कुशवाहा ने जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में जश्न
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। हौसले बुलंद हों और इरादे पक्के, तो कामयाबी कदम चूमती है। इसे सच कर दिखाया है फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव महदऊ की बेटी कविता कुशवाहा ने। कविता ने सात समंदर पार थाईलैंड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीतकर न सिर्फ अपने गांव और जनपद, बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद से ही गांव और परिवार में दिवाली जैसा जश्न का माहौल है।

थाईलैंड में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान

ग्राम पंचायत महदऊ निवासी स्वर्ण पदक विजेता कविता कुशवाहा के पिता खुबीराम कुशवाहा ने गर्व से गदगद होकर बेटी की इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कविता ने थाईलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश की झोली में गोल्ड मेडल डाला। जैसे ही कविता के गोल्ड जीतने की खबर गांव पहुंची, वैसे ही परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर बेटी की इस स्वर्णिम कामयाबी का स्वागत किया।

कठिन परिश्रम और अटूट लगन से हासिल किया मुकाम

परिजनों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने बताया कि कविता को यह मुकाम आसानी से नहीं मिला। उन्होंने इसके लिए दिन-रात बेहद कड़ी मेहनत, अनुशासन और कठिन परिश्रम किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद कविता की लगन कभी कम नहीं हुई और इसी जज्बे के बदौलत आज उन्होंने विश्व पटल पर तिरंगा लहराया है।

पहले भी जीत चुकी हैं कई मेडल

कविता कुशवाहा का यह सफर सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, वे इससे पहले भी लगातार देश के लिए मेडल जीतती रही हैं।

  • एशियन चैंपियनशिप में भी चमका था नाम: पिता खुबीराम कुशवाहा ने बताया कि इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई एशियाई चैंपियनशिप (शिफ्ट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता) में भी कविता ने अपने शानदार और दमदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल हासिल किया था।

क्षेत्र के युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा: सीकरी के ग्रामीण अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक जीतने वाली कविता कुशवाहा आज क्षेत्र की हजारों बेटियों और युवाओं के लिए एक बड़ी रोल मॉडल और प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी इस सफलता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *