• Tue. Oct 13th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

आगरा में गरजे विधायक नंदकिशोर गुर्जर: राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के मंच से कैराना सांसद इकरा हसन को दी हिंदू गुर्जर से शादी करने की चुनौती

आगरा में गरजे विधायक नंदकिशोर गुर्जर: राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के मंच से कैराना सांसद इकरा हसन को दी हिंदू गुर्जर से शादी करने की चुनौतीआगरा में गरजे विधायक नंदकिशोर गुर्जर: राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के मंच से कैराना सांसद इकरा हसन को दी हिंदू गुर्जर से शादी करने की चुनौती
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ

आगरा:

आगरा में रविवार को राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोनी (गाजियाबाद) के चर्चित भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका व कश्मीरी विस्थापित ममता सहगल ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी भोज कुमार फौजी ने किया। जनसभा में उमड़ी हजारों की भीड़ ने “जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई” और “जय श्री राम – हर हर महादेव” के गगनभेदी नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों, मातृशक्ति, पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं को शॉल, साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कैराना सांसद इकरा हसन पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा बयान

विशिष्ट अतिथि एवं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने तीखे और तल्ख भाषण में कैराना सांसद इकरा हसन पर दिए अपने पूर्व चर्चित बयान को दोहराते हुए कहा:

“कैराना सांसद इकरा हसन यदि वास्तव में गुर्जर समाज को अपना मानती हैं, तो वे किसी हिंदू गुर्जर से शादी करें। ऐसा करके वे अपने ऊपर लगे कट्टर मजहबी सोच के आरोपों को गलत साबित करें और समाज में भाईचारे की सच्ची मिसाल पेश करें।”

यह देश प्रभु श्री राम, श्री कृष्ण और महापुरुषों का है: अनिल चौधरी

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कट्टरपंथियों पर हमला बोलते हुए कहा कि यह देश प्रभु श्री रामचंद्र जी, श्री कृष्ण, बाबा साहब आंबेडकर, महाराजा सूरजमल, महाराणा प्रताप, वीरांगना अवंतीबाई लोदी, भगवान परशुराम और महाराज अग्रसेन का है। जो लोग भारत माता की जय नहीं बोल सकते, तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते और देश के विभाजन की बात करते हैं, यह देश उनका कदापि नहीं हो सकता।

ममता सहगल ने सुनाया कश्मीरी विस्थापन का दर्द; भोज कुमार फौजी ने उठाई आवाज

राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल ने कश्मीर से अपने विस्थापन के दौर का दर्द बयां करते हुए बताया कि किस तरह रातों-रात हालात बदले और उन्हें अपनी जान व इज्जत बचाकर भागना पड़ा।

वहीं, मंच संचालक भोज कुमार फौजी ने कट्टरवादी सोच को राष्ट्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कोटा कांड का जिक्र करते हुए मांग की कि यदि धार्मिक संगठन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को गलत मानते हैं, तो वे ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश जारी करें।

हजारों की संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुदामा सिंह छौंकर, शहर अध्यक्ष सी.पी. गुप्ता, जयवीर सोलंकी, बाबूलाल सोलंकी, शांतनू चौधरी, हरिओम गुर्जर, जोगी गुर्जर, प्रमोद गुर्जर, प्रोफेसर नेत्रपाल, वैद्य वीरी सिंह कुशल, गुलाब सिंह, शशी चाहर, मुकेश शर्मा, राजेश्वर गुर्जर सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *