• Tue. Mar 10th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान में आणंद(गुजरात)में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

Spread the love

भारत माता की जय….वंदे मातरम के नारे से गूंज उठा शहर

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए दुश्मन देश पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत पर जवाबी हमला कर दिया, जिससे युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए। लेकिन भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी हमलों को विफल कर दिया और देश की रक्षा की। इस प्रकार, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत माता और तिरंगे को गौरवान्वित किया है। इस गौरव का जश्न मनाने के लिए आज आणंद में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शहर के मुख्य मंदिर से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा गामड़ीवाड़, आणंद नगर निगम कार्यालय, गोपाल चौकड़ी से होते हुए गोदी के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची। जहाँ यात्रा समाप्त हुई।

इस यात्रा में सांसद मितेशभाई पटेल, बोरसद विधायक व विधानसभा के उप मुख्य सचेतक रमणभाई सोलंकी, जिला भाजपा अध्यक्ष संजयभाई पटेल,आणंद शहर भाजपा अध्यक्ष हरिकृष्ण पटेल सहित अन्य नेताओं सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे और भारत माता की जय….वंदे मातरम के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *