• Sat. Apr 11th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी में विकास की बयार: विधायक चौधरी बाबूलाल ने 1.64 करोड़ के मार्ग निर्माण का किया शिलान्यास

ByKarmveer Singh

Apr 10, 2026
फतेहपुर सीकरी में विकास की बयार: विधायक चौधरी बाबूलाल ने 1.64 करोड़ के मार्ग निर्माण का किया शिलान्यासफतेहपुर सीकरी में विकास की बयार: विधायक चौधरी बाबूलाल ने 1.64 करोड़ के मार्ग निर्माण का किया शिलान्यास
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा): विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कड़ी में शुक्रवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मलिकपुर से नगला सालिगा मार्ग पर होने जा रहे नव निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

करोड़ों की लागत से संवरेगा मार्ग

इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री की कृपा और विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से 1 करोड़ 64 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र का विकास तेज होगा।

विधायक का जोरदार स्वागत

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजन और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक चौधरी बाबूलाल का जोरदार स्वागत और सम्मान किया। लोगों ने क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों और कच्चे मार्गों को पक्का करने के उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

हर कच्चा मार्ग होगा पक्का

इस अवसर पर यह विश्वास जताया गया कि अब धीरे-धीरे फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र का हर कच्चा मार्ग पक्का होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। विधायक ने जनता को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *