• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

संजय प्लेस के स्काई टावर में भीषण आग, गोदाम जलकर राख

संजय प्लेस के स्काई टावर में भीषण आग, गोदाम जलकर राखसंजय प्लेस के स्काई टावर में भीषण आग, गोदाम जलकर राख
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

आगरा: शहर के सबसे प्रमुख कारोबारी केंद्र संजय प्लेस में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बहुमंजिला इमारत के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया है।

Agra News: स्काई टावर में आग से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, संजय प्लेस स्थित स्काई टावर कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित ‘एक्सट्रीम इन्फोटेक‘ नामक दुकान के गोदाम में दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। धुएं के कारण आसपास के दुकानदार और ग्राहक दहशत में आ गए और अपनी दुकानें छोड़कर बाहर की ओर भागे।

Agra News: दमकल विभाग ने बामुश्किल पाया काबू

सीएफओ (CFO) देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में तीसरी गाड़ी भी बुलानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से खिड़की के रास्ते गोदाम में प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की तत्परता से आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

80 से 90 लाख के नुकसान का अनुमान

संजय प्लेस व्यापार संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र परमार ने बताया कि आग लगने का कारण प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड में दुकान मालिक हरविंदर सिंह को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। गोदाम में रखे महंगे लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर एक्सेसरीज पूरी तरह जल गए हैं, जिससे लगभग 80 से 90 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार गहरे सदमे में हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग नुकसान का विस्तृत आकलन करने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *