• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

विवाहिता की मौत: ग्राम नागर की बेटी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, ससुरालियों पर जहर देने का आरोप

ByKarmveer Singh

Apr 21, 2026
विवाहिता की मौत: ग्राम नागर की बेटी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, ससुरालियों पर जहर देने का आरोपविवाहिता की मौत: ग्राम नागर की बेटी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, ससुरालियों पर जहर देने का आरोप
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

बिचपुरी (आगरा): थाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम नागर में उस समय मातम छा गया जब यहाँ के निवासी रामवीर सिंह की 27 वर्षीय पुत्री पार्वती की सोमवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। ससुराल पक्ष द्वारा कथित रूप से दी गई प्रताड़ना के बाद विवाहिता कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी।

मथुरा से आगरा तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता पार्वती 16 अप्रैल को अपनी ससुराल से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागकर निकली थी। उसने खुद पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ सोमवार को उसकी सांसे थम गईं।

मृत्यु पूर्व दिए बयानों में खोली ससुरालियों की पोल

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान पुलिस ने पार्वती के बयान दर्ज किए थे। अपनी मृत्यु से पहले दिए गए बयानों में उसने पति निरंजन सिंह, ससुर गेंदा सिंह और अन्य ससुरालियों (दलवीर व श्यामवीर) पर गंभीर आरोप लगाए। पार्वती ने बताया कि ससुराल में उसे बेरहमी से पीटा गया और जबरन जहर देकर मारने की कोशिश की गई।

मायके में शोक की लहर, 6 साल का देवराज हुआ अनाथ

जैसे ही पार्वती की मौत की खबर उसके मायके ग्राम नागर पहुँची, पूरा गांव शोक में डूब गया। ग्रामीणों में आरोपियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। पार्वती की मौत के बाद उसके 6 वर्षीय बेटे देवराज का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसने कम उम्र में ही अपनी माँ को खो दिया है।

पुलिसिया कार्रवाई

मृतका के पिता रामवीर सिंह ने इस मामले में थाना बलदेव में नामजद तहरीर दी है। पुलिस अब पार्वती के मृत्यु पूर्व दिए गए बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार मानकर आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है। मायके पक्ष ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *