• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

रुनकता रेणुका धाम रोड के सुंदरीकरण का रास्ता साफ, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया शिलान्यास

ByKarmveer Singh

May 7, 2026
रुनकता रेणुका धाम रोड के सुंदरीकरण का रास्ता साफ, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया शिलान्यासरुनकता रेणुका धाम रोड के सुंदरीकरण का रास्ता साफ, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया शिलान्यास
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

रुनकता (आगरा)। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल ने कस्बे के प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का भव्य शुभारंभ किया। कस्बा रुनकता में ‘सड़क वाली मैया मंदिर’ से ‘शनिदेव मंदिर रेणुका धाम’ तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के कायाकल्प की स्वीकृति मिलने के बाद विधायक द्वारा विधि-विधान से इसका शिलान्यास किया गया।

₹1.77 करोड़ की लागत से संवरेगा मार्ग

इस परियोजना के तहत 1 करोड़ 77 लाख 58 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण से न केवल रुनकता के स्थानीय निवासियों को सुविधा होगी, बल्कि यमुना पार के दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेणुका धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह सड़क काफी मददगार साबित होगी।

सांसद की कार्यशैली पर बरसे डॉ. रामेश्वर चौधरी

शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने स्थानीय सांसद पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आज पूरे देश के गांवों में गंगाजल पहुंच गया है, लेकिन फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांवों की स्थिति सांसद की अनदेखी के चलते दयनीय है। यहाँ गंगाजल आना तो दूर, गलियां तक खुदी पड़ी हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।”

प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • ब्लॉक प्रमुख महाराज सिंह
  • दलेल सिंह परमार
  • वीरपाल सिंह एडवोकेट
  • जेपी शर्मा, पदम सिंह, राजन प्रधान
  • प्रमोद सिकरवार, सोनपाल सिंह, यशपाल सिकरवार (बाबा)
  • उदयवीर सरपंच और पवन सिकरवार शामिल थे।

सभी उपस्थित जनों ने विकास कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *