रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा)। वीर शिरोमणि, मेवाड़ नरेश महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती शनिवार को तहसील किरावली के ग्राम गोपऊ में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा नेता मुनेंद्र जादौन और बंटी सिकरवार ने किया नमन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुनेंद्र जादौन और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बंटी सिकरवार ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह ने की, जबकि संचालन विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा किया गया। संयोजक वीपी ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के किस्से साझा किए।
शौर्य और वीरता की गूँज: महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल बाइक रैली
सभा के समापन के बाद गांव के सैकड़ों युवाओं ने डीजे और गाजे-बाजे के साथ पूरे गोपऊ ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक भव्य बाइक रैली निकाली। केसरिया ध्वज थामे युवाओं के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। रैली के माध्यम से युवाओं ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य रूप से जगदीश प्रधान, राम खिलाड़ी डीलर, जगदीश सिंह सिकरवार, रामनिवास परमार, अजय शर्मा, रामप्रकाश सिंह, वीरपाल सिंह, चरण सिंह, महेश सेठ, वीर प्रताप, धन सिंह, भूपेंद्र सिंह, मलखान सिंह, विशाल, सोनू, वीरेंद्र, प्रवेश, गोविंदा सहित भारी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।

