रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा): अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर सीएचसी किरावली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की गई।

सीएचसी किरावली में स्वास्थ्य सेवाओं और टीम भावना पर जोर
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता की सच्ची सेवा है। सीएचसी किरावली के स्टाफ ने मरीजों की देखभाल और जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है। सभी ने मिलकर भविष्य में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. नीरज अछनेरा, भानु प्रताप सिंह, बीना सिंह, विमला कुमारी और हेमलता सिंह मौजूद रहीं। साथ ही विष्णु अग्रवाल, देवेंद्र चौधरी, ओमेंद्र सिंह, मोहित कुमार, तेजवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह और संतोष कुमार ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया

