• Thu. Jun 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी: अमर शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर सुनहरा में उमड़ा जनसैलाब, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ByKarmveer Singh

May 16, 2026
फतेहपुर सीकरी: अमर शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर सुनहरा में उमड़ा जनसैलाब, दी भावभीनी श्रद्धांजलिफतेहपुर सीकरी: अमर शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर सुनहरा में उमड़ा जनसैलाब, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

पुरुषार्थ सेवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गूंजे देशभक्ति के तराने, युवाओं को शहीदों के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

फतेहपुर सीकरी (आगरा):

देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछावर करने वाले देश के महान क्रांतिकारी अमर शहीद सुखदेव थापर की जयंती क्षेत्र के ग्राम सुनहरा में अत्यंत श्रद्धा, आदर और उत्साह के साथ मनाई गईपुरुषार्थ सेवा संगठन द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, मातृशक्ति और भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने शहीद सुखदेव थापर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है शहीद सुखदेव का जीवन

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने शहीद सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा:

“अमर शहीद सुखदेव थापर का जीवन और उनका बलिदान आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देशभक्ति, अदम्य साहस और त्याग की एक ऐसी अमिट मिसाल पेश की है, जिसे युगों-युगों तक भुलाया नहीं जा सकता।”

संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने आज के दौर में युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रहकर शहीदों के बताए आदर्शों और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का पुरजोर आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में देशहित और समाजसेवा के संकल्प को दोहराया।


मातृशक्ति और गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस देशभक्ति कार्यक्रम में पुरुषों के साथ-साथ मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ से मुख्य रूप से पारुल राणा, वंदना राणा, मिथलेश देवी, सुमन कुमकुम और नीतू पैलवार उपस्थित रहीं।

वहीं संगठन की ओर से अध्यक्ष जिगनेश कहरवार, उपाध्यक्ष विराट कहरवार, सोनवीर सिंह पैलवार, जितेंद्र सिंह राणा, कर्मवीर राणा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य और प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अमर शहीद सुखदेव थापर के बलिदान को नमन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *