• Wed. Jun 3rd, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

ईद के मद्देनजर कागारौल में सुरक्षा सख्त: ACP सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गश्त

ईद के मद्देनजर कागारौल में सुरक्षा सख्त: ACP सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गश्तईद के मद्देनजर कागारौल में सुरक्षा सख्त: ACP सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गश्त
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में बीती रात एसीपी (ACP) सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा कागारौल में फ्लैग मार्च (पैदल गश्त) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रात में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कल रात आयोजित हुए इस पैदल गश्त में थाना प्रभारी अंकुर राठी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। इस दौरान एसीपी सुकन्या शर्मा ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने साफ किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुबह थाना प्रभारी ने संभाली कमान, पुलिस बल को किया ‘ब्रीफ’

रात की गश्त के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत बनाए रखने के लिए आज सुबह भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में दिखा। थाना प्रभारी अंकुर राठी ने सुबह ही थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ (Brief) कर उनकी जिम्मेदारियां तय कीं।

“सभी पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। बकरीद की नमाज और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए कस्बे के हर कोने पर पैनी नजर रखी जा रही है।”

अंकुर राठी, थाना प्रभारी

संवेदनशील इलाकों में कड़े इंतजाम

सुबह से ही पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख धार्मिक स्थलों, ईदगाह और संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है और प्रशासन को त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *