प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
रिपोर्टर कृष्ण मुरारी उपाध्याय
किरावली (आगरा)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अभैदोपुरा में आस्था और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला, जब गांव के युवाओं का एक जत्था 61 किलोग्राम वजनी विशाल कावड़ लेकर गांव पहुंचा। इस कावड़ में मुख्य रूप से 51 किलोग्राम गंगाजल शामिल था। शिवभक्तों ने गंगा घाट से जल लेकर मात्र 5 दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी की।
इस कावड़ यात्रा का मुख्य नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया के पुत्र साहिल इंदौलिया ने अपने मित्रों के साथ किया। युवाओं की इस भक्ति और कठिन परिश्रम को देख ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों में बड़े साउंड सिस्टम पर बजते भजनों और ‘जय-जय भोलेनाथ’ के जयकारों से पूरा मार्ग शिवमय हो उठा।

गाजे-बाजे के साथ गांव की परिक्रमा
गांव में कावड़ के आगमन के बाद शिवभक्तों और ग्रामीणों ने बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान गांव का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। परिक्रमा में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए, जो भजनों पर झूमते और ‘बम-बम भोले’ का जयघोष करते नजर आए।
कुंड वाले मंदिर पर किया जलाभिषेक, बांटा महाप्रसाद
तीसरे दिन गांव की परिक्रमा पूर्ण करने के पश्चात दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियों के काफिले के साथ सभी ग्रामीण नाचते-गाते स्थानीय सिद्ध ‘कुंड वाले मंदिर’ परिसर पहुंचे। वहां युवाओं ने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव का 51 किलो गंगाजल से जलाभिषेक किया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया और मंदिर परिसर में देर तक धार्मिक भजनों पर भक्ति डांस चलता रहा।
कावड़ लाने वाले प्रमुख श्रद्धालु
इस कठिन और भक्तिमयी कावड़ यात्रा को सफल बनाने में साहिल इंदौलिया के साथ मुख्य रूप से कृष्णा, उदयवीर, नेत्रपाल, सोनू, राहुल, बृजेश और कल्लन शामिल रहे। ग्रामीणों ने इन सभी शिवभक्तों का फूल-मालाएं पहनाकर और पटका पहनाकर जोरदार सम्मान किया।

