• Wed. Jun 3rd, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी: ‘अब शहर जैसी होंगी गांवों की सड़कें’, विधायक चौधरी बाबूलाल ने 63 लाख की सी.सी. रोड का किया लोकार्पण

ByKarmveer Singh

May 30, 2026
फतेहपुर सीकरी: 'अब शहर जैसी होंगी गांवों की सड़कें', विधायक चौधरी बाबूलाल ने 63 लाख की सी.सी. रोड का किया लोकार्पणफतेहपुर सीकरी: 'अब शहर जैसी होंगी गांवों की सड़कें', विधायक चौधरी बाबूलाल ने 63 लाख की सी.सी. रोड का किया लोकार्पण
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा):ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही हमारी असली ताकत है। अब गांवों की सड़कें भी शहरों की तर्ज पर मजबूत और चकाचक दिखाई देंगी।” यह बात विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी से वरिष्ठ नेता और विधायक चौधरी बाबूलाल ने कही। वह विकासखंड फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत मंडी मिर्जा खां में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा नवनिर्मित सी.सी. मार्ग के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

63 लाख की लागत से बनी 250 मीटर सी.सी. रोड

मंडी मिर्जा खां-सामरा-दाऊदपुर मार्ग जो राजस्थान सीमा को जोड़ता है, उसके किलोमीटर 01 (मंडी मिर्जा खां के आबादी भाग) में 250 मीटर लंबी सी.सी. (Cement Concrete) सड़क का निर्माण कराया गया है। लगभग 63 लाख रुपए की भारी-भरकम लागत से तैयार हुए इस मार्ग का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक चौधरी बाबूलाल ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक पूजा-अर्चना के साथ किया।

ग्रामीणों की पुरानी मांग हुई पूरी: इस आबादी वाले हिस्से में सड़क की स्थिति काफी खराब थी, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से पक्के मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक चौधरी बाबूलाल के विशेष प्रयासों और पैरवी के बाद आखिरकार ग्रामीणों की यह मांग पूरी हुई है, जिससे अब राजस्थान सीमा तक का सफर सुगम हो जाएगा।

विधायक का साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत

लोकार्पण कार्यक्रम में उमड़ी क्षेत्र की देवतुल्य सरदारी और ग्रामीणों ने विधायक चौधरी बाबूलाल द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे चौतरफा विकास कार्यों की जमकर सराहना की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की परंपरा के अनुसार विधायक जी को साफा बांधकर और फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में यह प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस विकासपरक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी
  • मंडल अध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह
  • हुकम सिंह (प्रमुख)
  • प्रधानगण: गिरीश कुशवाह, यादराम कुशवाह, बाबूलाल, गजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, बंटी, विशाल।
  • राजस्थान सीमा से देवेंद्र भगोर (सरपंच)
  • छिद्दी मास्टर, दिनेश मास्टर, रामेश्वर कुशवाह आदि प्रबुद्धजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *